AAS 24news सराज

सराज विधानसभा क्षेत्र के निहरी डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग जिला मंडी से एक महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट थाना जंजैहली में उसके पति द्वारा दर्ज की गई है।


मोनिका के पति किरन कुमार ने बताया कि उनकी शादी दो माह पहले हुई थी। उनकी पत्नी मोनिका शनिवार 8 जनवरी को यह कहकर निकली थी कि उसका बगस्याड आईटीआई में पेपर है कि शाम को लौट जाएगी मगर जब वह शाम को वापस नहीं लौटी। जानकारी देते हुए किरन कुमार निवासी निहरी डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग जिला मंडी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जंजैहली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है।
पति ने आईटीआई बगस्याड पता किया तो जानकारी हासिल हुई की शनिवार को छुट्टी थी। उसके बाद पति ने अपनी पत्नी फोन भी किया मगर फोन भी ऑफ आ रहा है। अगर किसी को मोनिका कुमारी कहीं दिखे तो 8219580107 पर सूचना दें।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *