कुल्लू , 26 जनवरी (मेघ सिंह कश्यप)
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया I यह यात्रा ढालपुर शहर की परिक्रमा करते हुए वापिस कॉलेज पहुंची l इस दौरान उन्होंने आम जनता को भी देश प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व आम जनता भी मौजूद रहे। कुल्लू शहर में परिक्रमा निकालकर उन्होंने आम जनता को जहां सद्भावना का संदेश दिया। तो वही, देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को भी याद किया। ताकि लोग वीर जवानों को भी याद रखें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विकास भल्ला ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आम जनता को यह संदेश देना चाहती है कि वह देश के वीर जवानों को ना भूलें। क्योंकि वीर जवानों के पराक्रम से ही आज भारत देश सुरक्षित है।