कृष्णा कश्यप
कुल्लू।

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जेपी नड्डा का कुल्लू पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा और पुष्प वर्षा भी होगी। इसके अलावा कालेज गेट से लेकर रथ मैदान तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा। यह जानकारी यहां प्रेस क्लब कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यहां पर हर गांव व हर बूथ से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह है।

उन्होंने बताया कि रथ मैदान में भव्य व विशाल जनसभा को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहेंगें। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के विभिन्न मंडलों से 25000 कार्यकर्ता ढालपुर के रथ मैदान पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया जाएगा। जबकि द्रंग व लाहुल-स्पीति से भी कार्यकर्ता भी यहां पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में कोई कमी न रह जाए। इसके लिए जिला कुल्लू के हर भाजपा मंडल को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है और कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का जिम्मा भी पार्टी के प्रमुख नेताओं को दिया गया है।

जिसके चलते हर विधानसभा से पांच से छह हजार कार्यकर्ता ढालपुर पहुंचेंगे तो वही कुल्लू भाजपा मंडल को 7000 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही रथ मैदान के लिए पंडाल बनाने की तैयारी भी पूर्ण कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी ढालपुर पहुंच रहे हैं और वे भी यहां पर जेपी नड्डा की रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा भी यहां पहुंचे और उन्होंने रथ मैदान में चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र बीजेपी के प्रभारी राकेश जमवाल भी अपनी टीम के साथ लगातार यहां तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ढालपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *