AAS 24newsकुल्लू 24 जून

कृष्णा कश्यप

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते शुरू गांव में सुबह के समय गोली कांड में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस गोलीकांड में एक महिला भी घायल हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार शुरू गांव में दो महिलाओं के द्वारा एक होटल को लीज पर लिया गया था।

बीती रात के समय एक महिला के द्वारा अपने पुरुष मित्र को भी बुलाया गया था। लेकिन सुबह के समय अचानक महिला का पति भी होटल पहुंच गया। उसी दौरान महिला के पति ने पहले अपनी पत्नी के पुरुष मित्र पर गोली चलाई और उसके बाद महिला पर भी गोली चलाई। जिससे महिला घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि उसके बाद महिला के पति ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही मनाली पुलिस की टीम भी अब इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मनाली में गोली लगने से 2 लोगों की मौत हुई है। वही पुलिस टीम की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरी घटना के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *