पहली बार प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना!

AAS 24news शिमला10 दिसंबर 

नादौन से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे, जबकि 1999 से 2008 में युवा कांग्रेस प्रमुख रहे।

यही नहीं, दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए। वर्ष 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए, जबकि 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख रहे। सुक्खू 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर शिमला पहुंचे हैं। पार्टी हाईकमान ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी है। सिर्फ घोषणा होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *