AAS 24news पधर (मंडी )

किरण राही 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के चौहारघाटी में आग लगने से 8 कमरों का मकान जलकर राख हो गया।
आग लगने की घटना बुधवार रात 12 बजे के आस पास हुई।
घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर रवाना हो गया है।
पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि सुधार के घगटयान गांव में दो भाइयों का आज कमरों का मकान और दो किचन घटना में पूरी तरह स्वाहा हो गए हैं।

इस दुखद घटना से चौहारघाटी में शोक की लहर है।
पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, पंचायत समिति सदस्य कमला ठाकुर ने घटना पर शोक जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *