AAS 24news दिल्ली

 ब्यूरो रिपोर्ट

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व प्रदेश हाईकोर्ट के निवर्तमान न्यायाधीश संजय करोल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। केंद्र सरकार ने इस बाबत पुष्टि कर दी है। न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। वह 1998 से 2003 तक हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। उन्हें वर्ष 1999 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। इसके बाद 8 मार्च, 2007 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में इन्हें न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उन्होंने 25 अप्रैल, 2017 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था और 5 अक्तूबर, 2018 तक इसी पद पर कार्य किया और उसके बाद 9 नवम्बर, 2018 को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। उसके बाद पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका तबादला कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *