मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि
हमारी सरकार HRTC की DIESEL बसों को ELECTRIC बसों में परिवर्तित कर रही है। यह केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण और आधुनिकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदूषण में कमी आई है और ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करते हुए अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं।