राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभ कामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से त्यौहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *