प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान,हरिकृष्ण हिमराल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारियों,शिमला नगर निगम के कांग्रेस पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर राजीव गांधी  के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आधुनिक देश के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में आईटी के जनक,कम्प्यूटर की क्रांति ने आज देश को शिखर पर पहुंचा दिया है। महिलाओं के सशक्तिकरण,पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार जैसे अनेक कार्यो के लिये राजीव गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने इस दौरान कहा कि राजीव गांधी के पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, उनके विकास की रूप रेखा की सोच का जन्म हिमाचल प्रदेश से ही शुरू हुआ था,जब वह प्रदेश के दौरे के दौरान यहां के लोगों से मिले थे । उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण में उनका प्रमुख योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपने को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका गांधी भी देश की आधी आबादी, पूरा हक्क ,नारी शक्ति को  किसी भी चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण के नारे को बुलंद कर रहें है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रेरणास्रोत थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने इसके लिये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया।
————————-
विदित चौधरी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप  लगाते हुए कहा कि चुनावों में भाजपा के षड्यंत्रों का खुलासा राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में करने के लिये भाजपा कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता भी संदेह पैदा हो गया है।
विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देश में वोट चोर,कुर्सी छोड़ के अभियान को तेज कर रही हैं। इसी के तहत शिमला के पार्टी कार्यालय राजीव भवन में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। इसमें पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल,मुख्यमंत्री,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सहित पार्टी के सभी मंत्री,विधायक व सभी नेता उपस्थित होंगे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *