प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र और निम्नस्तरीय टिप्पणी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा दिन-ब-दिन गिरती जा रही है, जो उनकी हताशा और बौखलाहट का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की भाषा न केवल शर्मनाक है, बल्कि इससे पूरे हिमाचल प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंची है। “भाजपा को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या यही उनकी राजनीतिक संस्कृति है। क्या यही उनका असली चेहरा है।

विनय कुमार ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ की गई इस अभद्र टिप्पणी पर देश से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। “हम सड़कों पर उतरेंगे, भाजपा के हर सांसद का घेराव करेंगे और इस अहंकारी राजनीति को करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी। “यह केवल एक नेता का सवाल नहीं, बल्कि विचारधारा, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर अपमान का जवाब देने के लिए तैयार खड़ा है।

 

 

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *