विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राज कुमार तथा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक जीवन कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग, मेहंदी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, मलिका ने द्वितीय तथा संदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ज्योति भारती एवं तरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, अलैक्सी एवं दीक्षा ने द्वितीय स्थान और पलक एवं संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, मेहा ने द्वितीय तथा प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमेश रत्तू ने क्षय रोग (टीबी) के कारणों, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीएमओ डॉ. रमेश रत्तू और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *