HP State Ex Para Military Coordination and Welfare Association ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह पहल अर्धसैनिक कर्मियों के परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए उनके कल्याण, सुरक्षा और गरिमा को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनके परिजन को आवश्यक सहयोग, योजनाओं का प्रभावी लाभ तथा समस्याओं के समयबद्ध समाधान की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
