आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा मैराथन आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से मिली इतनी प्यारी और प्रेरणादायक शुभकामनाओं के लिए मैं दिल से आभारी हूँ।
उन्होंने कहा कि यह प्यार और समर्थन मेरे लिए सिर्फ बधाई नहीं, आगे बढ़ने और समाज की सेवा करने की प्रेरणा भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। धन्यवाद कि आप मेरे जीवन का हिस्सा हैं और इसे खास बनाते हैं।
