भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि पार्टी चारों राज्यों में जीतेगी। छत्तीसगढ़ में एंटी इन्कंबेंसी के चलते 90 में से भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें मिलने की बात उन्होंने कही। इसी के साथ कहा कि तेलंगाना में भाजपा इतिहास रचेगी। हालांकि जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इन नतीजों को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जाना चाहिए तो उन्होंने कहा कि 2024 से कोई लेना-देना नहीं है। 2018 में हम पांच-जीरो पर थे, लेकिन बावजूद इसके 2019 में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों पर विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही हाल था। उन्हाेंने नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का फायदा पार्टी को मिलने का दावा किया।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *