आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर आधिकारिक आवास ओक ओवर में लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने इस दिन को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया।

उन्होंने कहा कि आप सबके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका अपनापन और अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही मुझे निरंतर समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी ऊर्जावान साथियों एवं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अपने माताओं, बहनों और भाइयों के इस स्नेह और आशीर्वाद को अपनी ऊर्जा बनाकर प्रदेश को विकास, समृद्धि और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान देता रहूँगा।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *