कांग्रेस नेता एवं पूर्व उम्मीदवार डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा द्वारा “एक युद्ध- नशे के विरुद्ध” अभियान का भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस शानदार पहल के लिए पुष्पेंद्र का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हमें मिलकर चिट्टा को जड़ से समाप्त करना है और हिमाचल प्रदेश को चिट्टा-मुक्त राज्य बनाना है।
