आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ आयोजित कैबिनेट बैठक में युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी निर्णय लिए।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे तथा जन-जन की आकांक्षाओं को नीतियों और योजनाओं के माध्यम से साकार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी शासन प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
