33 केवी गोहर–थुनाग मुख्य विद्युत फीडर की हाई टेंशन (HT) लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत उप-मंडल जंजैहली के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। समाचार लिखे जाने (शाम 6:00 बजे) तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पिछले 19 घंटे से अधिक समय से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विद्युत विभाग गोहर के अधिशाषी अभियंता सुमित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे बगस्याड में मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने के कारण यह खराबी आई थी। 33 केवी लाइन के प्रभावित होने से उप-मंडल के कुल 217 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।
उन्होंने बताया कि लाइन को ठीक करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार मौके पर जुटी हुई हैं और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग का कहना है कि तकनीकी खामी को दूर कर जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी
