चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हनोगी माता मंदिर के पास पेश आया हादसा..
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया जोनल अस्पताल मंडी

AAS 24news पंडोह/ मंडी 12 अगस्त

बालक राम 

शुक्रवार दोपहर बाद मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हनोगी माता मंदिर के पास जोगनी मंदिर के पास गाड़ी नम्बर एच पी 12-9998 पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई है। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवी कुमार पुत्र राज कुमार छतर भद्रवाड़ सरकाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 39 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र राम कृष्ण गैहरा सरकाघाट व 40 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रूप लाल भद्रवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों घायल कुल्लू में महेंद्रा फाइनांस में कार्य करते हैं और मंडी की तरफ आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *