हर घर तिरंगा अभियान आईसीडीएस द्वारा किया जा रहा है सफल..गोधमा
AAS 24news पडोह, 13 अप्रैल
बालक राम.
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में 13 अगस्त को आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक वृत्त शुरू हुआ के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नन्हे नन्हे हाथों में तोतली आवाज में लगाए गए नारे निश्चित रूप से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे।
आंगनबाड़ी केंद्र सेवा में नन्हे नन्हे बच्चों ने अपने माता पिता के साथ राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर अपने आपको गौरवान्वित समझते हुए ऊंचा रहे तिरंगा हमारा.. हमारी जान है।
तिरंगा.. भारत माता की जय के नारे लगाए। जानकारी देते हुए पर्यवेक्षिका वह धमा ने बताया कि आईसीडीएस विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी के हर बच्चे माता पिता और वृद्धजनों तक तिरंगे को ले जाना है। हर घर में हर हाथ में तिरंगा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र तादी मैं नन्हे बच्चों का इनके माता-पिता द्वारा तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम के साथ ऊंचा रहे तिरंगा हमारा… देशभक्ति के गीत और नारे लगाए गए। जबकि ग्राम पंचायत कांडी के आंगनवाड़ी केंद्र कांडी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बच्चों द्वारा आजादी के तरानों के साथ गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों के हाथों में तिरंगा और उनकी तोतली मधुर आवाज में राष्ट्रभक्ति के गीत और नारे निश्चित रूप से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे।
इस अवसर पर गोधमा ने बताया कि सरकार द्वारा बहुत से कार्यक्रम और योजनाएं हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है जिसमें आईसीडीएस विभाग का महत्वपूर्ण रोल रहता है। मगर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान इन सभी अभियानों से मनमोहक मनोरंजक ज्ञानवर्धक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम है। तिरंगा हाथ में लेकर बच्चों में अपने आप ही अनुठा जोश व राष्ट्रीयता की भावना पुलकित हो रही है। निश्चित रूप से हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश में राष्ट्रीयता की भावना को और अधिक जागृत करगा। बच्चे राष्ट्रीयता की भावना को जहां अपने आप में आत्मसात कर रहे हैं वही अपने अभिभावकों को भी प्रेरित कर रहे हैं। जो निश्चित रूप से सबसे अनूठी पहल है।