पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ…
आओ 1 अरब पौधरोपण में सहयोगी बनें.
AAS 24news पडोह, 24 नवम्बर
बालक राम
नवभारती शिक्षण विकास समिति सरोआ तहसील चचयोट जिला मंडी पुलिस प्रशासन मंडी के संयुक्त तत्वाधान में 1 जनवरी 2023 को विंटर मैराथन आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर समिति द्वारा अपने थीम “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” का शुभारंभ किया जाएगा। इस महा पौधरोपण अभियान में एक अरब पौधरोपण किया जाएगा। जिसके माध्यम से जहां पर्यावरण सुरक्षित होगा वहीं हिमाचल प्रदेश का सौंदर्य विकसित होगा। जिससे भविष्य में पर्यटन को नये पंख लगेंगे। युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आओ, इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। आप अपना योगदान तन मन धन से सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व की सफलता के भागी बने। आह्वान करते हुए नव भारती शिक्षण विकास समिति के चेयरमैन खेमचंद ने कहा कि समिति पिछले कई वर्षों से जिला मुख्यालय मंडी में पुलिस के सहयोग से पिछले कई वर्षों से हाफ एंड फुल मैराथन का आयोजन करती आ रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार के मुद्दों को आम जनमानस के माध्यम से फलीभूत किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार का संकल्प बड़ा है मगर हम उसको अवश्य पूर्ण करेंगे। निश्चित रूप से समिति का यह अपने आप में प्रदेशव्यापी संकल्प है जिसकी सराहना की जानी अनिवार्य है।