AAS 24newsपधर ( मंडी)

किरण राही 

पधर उपमंडल के ग्राम पंचायत कुन्नू के हरडगलू मैदान में फ्रेंड्स कैफे पधर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मे चौथे दिन के मैच का शुभारम्भ पंचायत समिति सदस्य कुन्नू अधिवक्ता बीना देवी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक हुकुम ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
चौथे दिन के मैच प्रतियोगिता धार टीम व फ्रेंडज इलेवन पधर के बीच में हुआ जिसमें फ्रेंड्स इलेवन पधर की टीम विजयी रही ।
अधिवक्ता ने खिलाड़ियों को बताया की खेलें बच्चों के शारिरिक व मानसिक विकास ही नहीं करती बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।

 

उन्होंने माता पिता को भी अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे आजकल नशे की लत में पढ़ रहे हैं ,जिन्हें उससे हटकर के खेलों में भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा और शारीरिक विकास भी होगा ।
आजकल बच्चे मोबाइल के नशे में भी चूर हो गए हैं, बच्चों को मोबाइल की लत से निकलकर शारिरिक रूप से सुदृढ़ होना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके ।
मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन लिए 1100/- प्रोत्साहन राशि आयोजक को भेंट की।
उन्होंने प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक हुकम ठाकुर व विक्रान्त ठाकुर ,तथा निशु का उन्हें सम्मानित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *