AAS 24news मंडी 19 जनवरी
लीलाधर चौहान
दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के नेरचौक से संवाददाता राजू धलारिया का गुरुवार को निधन हो गया। मेजर हार्ट अटैक के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। राजू धलारिया काफी लंबे समय से दिव्य हिमाचल से जुड़े हुए थे और सराहनीय काम कर रहे थे। अचानक उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिव्य हिमाचल ग्रुप के सीएमडी भानु धमीजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी और न्यूज एडिटर संजय अवस्थी सहित मीडिया समूह के सभी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
AAS Group MD/Chief Admin लीलाधर चौहान ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा है कि धलारिया जी उनके परम मित्र थे और बहुत अच्छे स्वभाव के थे। अचानक से उनका जाना मीडिया जगत के लिए कमी जरूर खलेगी।
