AAS 24news करसोग 22 जनवरी
देवेंद्र कुमार
उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत भंथल में मनाया गया विशेष बालिका दिवस और महिला ग्राम सभा। जिसकी अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत भंथल रविंद्र कुमार के द्वारा की गई।
इस विशेष कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भंथल के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें रिकी, राडीधार,भंथल , बमना, लठेहरी,नेहरा की कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 21 जनवरी 2023 को विकासखंड करसोग की सभी पंचायतों में विशेष रूप से मनाया गया। इस विशेष बैठक में विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।
आंगनवाड़ी लठहरी की कार्यकर्ता श्री मति तारा जी ने उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं व किशोरियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
जिसमें प्रधानमंत्री मातृ योजना, बेटी अनमोल ,योजना मुख्यमंत्री, कन्यादान योजना, शगुन योजना, किशोरियों के लिए वो दिन योजना, मदर टेरेसा सहाय योजना आदि के बारे में विशेष रुप से जानकारी दी गई।
प्रधान ग्राम पंचायत भंथल रविंद्र कुमार ने उपस्थित सभी महिलाओं व किशोरियों को जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में हम सभी को महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आना होगा और सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने की जरूरत है।