मंडी जिला के प्रमुख पर्यटक स्थल पराशर में जाने से रोक क्यों?
होमगार्ड जवान की संलिप्तता कर लोगों ने उठाए सवाल,
4 किलोमीटर का एक सवारी से ₹400 लेकर पर्यटकों को साथ लूट
AAS 24news पडोह,3 फरवरी
बालक राम
जिला मंडी का रमणीक और धार्मिक पर्यटक स्थल पराशर के दर्शन और बर्फ का आनंद लेने के लिए जहां बाहरी पर्यटक आकर्षित होते हैं वही स्थानीय श्रद्धालु भी पीछे नहीं रहते। इन दिनों पराशर झील के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लदी हुई है। पर्यटक और स्थानीय लोग इस सुंदर प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए आतुर हैं। मगर दुख की बात है कि जिला प्रशासन का इस ओर और कोई ध्यान नहीं है। सुविधाएं देना तो दूर की बात पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पराशर ऋषि के दर्शन करने से रोका जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह के श्रद्धालु दो निजी वाहनों से पराशर के टील नामक स्थान पर पहुंचे जहां पर होमगार्ड के जवान द्वारा दोनों वाहनों को रोका गया। होमगार्ड के जवान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि यहां से आगे कोई भी वाहन ले जाना वर्जित है। अगर आपने पराशर ऋषि के दर्शन करने हैं या बर्फ का आनंद लेना है तो फोर बाई फोर वाहन जो वहां पार्क थे उन्हें हायर करके जा सकते हैं। जबकि वहां कोई फोर बाई फोर वाहन नहीं था। जीप मालिकों की मिलीभगत से होमगार्ड के जवान द्वारा रस्सी अनुमान नाका लगाया गया है। मालवाहक निजी जीप को फोर बाई फोर वाहन बताया जा रहा है। पर्यटक बर्फ के आनंद के लिए आए हैं। वे इस मौके को खोना नहीं चाहते हैं। वे जोखिम भरी चुनौती को भी स्वीकार कर लेते हैं। मात्र 5 किलोमीटर का एक सवारी से ₹400 किराए के रूप में वसुला जा रहा है। और ये गाड़ियां मालवाहक है जिसमें पर्यटकों का जीवन सुरक्षित नहीं है।
घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बी आर भाटिया ने कहा कि इन दो गाड़ियों में एक उनकी निजी गाड़ी थी जिसमें उनका परिवार था जिन्हें होमगार्ड द्वारा रोका गया। पराशर ऋषि के दर्शन से वंचित किया गया। रमणीक स्थल का आनंद लेने से रोका गया। भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है। पर्यटकों के जीवन के साथ खिलवाड़ है, उन्हें लूटा जा रहा है। इस लूट को अतिशीघ्र बंद किया जाए और इस प्रसंग में संलिप्त होमगार्ड व जीप मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे जहां पर्यटक हमारी पर्यटक स्थली पराशर में आ सके और हर कोई पराशर ऋषि के दर्शन कर सकें।
इस संबंध में थाना प्रभारी दरंग अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें इस नाके की कोई जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी।