AAS 24news शिमला 6 अक्टूबर
लीलाधर चौहान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बगस्याड़, जिला मंडी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयं सेवकों की ओर से कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह और स्वयं सेवक राहुल ठाकुर, शताक्षी शर्मा और दीपाली ठाकुर ने 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री राहत कोष में 41000 रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वयंसेवियों ने यह राशि स्थानीय पंचायत शरण, कांढा बगस्याड़ मुरहाग स्टाफ व स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से एकत्रित की है।

मुख्यमंत्री ने स्वयं सेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए समाज के सभी वर्ग उदारतापूर्वक इस कोष में योगदान दे रहे हैं।
