मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने द टाईम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सहायक सम्पादक आनन्द बोध के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आनंद बोध पत्रकारिता के उच्च सिद्धान्तों का अनुसरण करने एवं तथ्य आधारित लेखनी के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। श्री बोध का आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला में हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि एक पत्रकार समाज में होने वाली घटनाओं को निष्पक्षता से सभी के समक्ष रखता है तथा जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी अदा करता है। संजय अवस्थी ने कहा कि आनंद बोध ने बतौर पत्रकार सभी जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्वहन करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई।  श्री बोध ने हिमाचल के हितों से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों को निष्पक्षता एवं निर्भीक तरीके से उठाया। उनका निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *