जिला कांग्रेस कमेटी मण्डी ने 26/11/2024 को संविधान दिवस पर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता चेत राम ठाकुर ने की। बैटक में चम्पा ठाकुर, सदस्य जिला परिषद् ने विशेष रूप से भाग लिया। सभी सदस्यों ने सर्व प्रथम संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को नमन किया।

इस अवसर पर चेत राम ठाकुर ने कहा कि संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया। उन्होंने कहा कई देशों के संविधानों का गहन अध्यन किया। संविधान बनाने के लिए 2 साल 11 महिने 18 दिन लगे थे। 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ था। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिये है। उसके साथ साथ हमें अपने कर्तव्य भी समझने चाहिए।

इस अवसर पर श्रीमति चम्पा ठाकुर ने कहा कि 9 दिसंबर 1946 को संविधान की पहली बैठक हुई। 13 दिसंबर 1946 को प0 जवाहर लाल नेहरू ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें संविधान के लक्ष्य का निरूपण किया गया। स्वतंत्रता प्रभूसत्त सम्पन लोकतंत्र जिसे सारी शक्ति और अधिकार जनता से प्राप्त है, यह प्रस्ताव सर्वसम्मित से पारित हुआ। यह हमारा पवित्र ग्रंथ है जिसकी रक्षा करना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

इस अवसर पर वाई0 पी0 कपूर, श्रीमति गीताजंलि शर्मा, जोगेन्द्र गुलेरिया, राजेन्द्र मोहन, प्रदीप कुमार,
योगेश पटियाल, प्रवीण ठाकुर, देवेन्द्र शर्मा, अनिल सेन, किशोरी वालिया, योगराज योगा, भगवान सिंह,
प्रकाश कश्यप, लाभ सिंह, नरेश राणा, चमन राही, कर्मचन्द भाटिया, प्रवीण ठाकुर, दीपक पठानिया, संजय
शर्मा, दिनेश पटियाल, जितेन्दर कौन्डल, हरीश कुमार, यशकान्त कश्यप, हितेश्वर ठाकुर, शेर सिंह चंदेल,
महेश कुमार, देव सैणी, तिरेन्द्र चंदेल, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *