इस दौरान वह पार्टी नेताओं,अग्रणी संगठनों के नेताओं से भी बैठके करेंगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को रजनी पाटिल सांय 7 बजे शिमला पहुंचेगी। इसके पश्चात सीएलपी की बैठक में हिस्सा लेंगी। रात्रि विश्राम शिमला रहेगा।
22 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठके करेंगी। दोपहर 12 बजे वोट चोर,कुर्सी छोड़ रैली में भाग लेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम शिमला रहेगा।
23 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रजनी पाटिल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीसीसी के अन्य पूर्व नेताओं से अलग अलग भेंट कर उनसे वार्तालाप करेंगी। इसके पश्चात 2 बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।

शिमला 19 अगस्त,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,पार्टी के सभी विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पीसीसी के सभी पूर्व सदस्यों,जिला व ब्लॉकों के सभी पूर्व पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं से इस रैली में भाग लेने व देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिये आगे आने व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया हैं।

Post Views:
478