AAS 24news शिमला ,23 जनवरी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मिली जानकारी के अनुसार आज उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हिमाचल में विभिन्न रेल लाइनों के विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।
उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार और कुछ अन्य कार्य शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने हिमाचल को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री छोटे भाई अनुराग ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।