उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू ज़िला की निरमंड तहसील के घाटू ग्राम पंचायत के शमार्नी गांव में सोमवार की रात भूस्खलन में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य को सुरक्षित निकाला गया है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं।
श्री अग्निहोत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *