हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणु शहर ने प्रतिष्ठित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्ड से सम्मानित किया।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक प्रवक्ता नेे बताया कि यह सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत करवाया गया था। देश के तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में परवाणु शहर को देश के स्वच्छ वायु शहरों में दूसरे स्थान पर आंका गया है। इस श्रेणी में हिमाचल प्रदेश को 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि इस क्षेत्र मेें वायु गुणवत्ता को बनाए रखने में नवाचार पहल के लिए प्रेरित करेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण दृष्टिगत लिए गए निर्णयों के परिणास्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण बोर्ड, स्थानीय प्रशासन और शहर के लोगों के समावेशी और समर्पित प्रयासों को प्रदर्शित कर रहा है।
इस सम्मान के रूप में राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और जन स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *