राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकावरी, जिला मंडी (हि.प्र.) में दिनांक 11 जून, 2026 को आम सभा की बैठक प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में अभिभावकों एवं स्थानीय गांव के सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए 12 सदस्यों का चयन आमसभा द्वारा सर्व सहमती से किया गया तथा समिति की प्रथम बैठक 12 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित की गई जिसमे SMC के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति/बहुमत से किया गया।

बता दे कि कुलदीप सिंह के पक्ष में स्कूल प्रबंध समिति का पक्ष ज्यादा रहा कि उन्हें सर्व समिति से अध्यक्ष (Chairperson) चुना गया। इसी तरह गंगा देवी के पक्ष में भी सर्व समिति से निर्णय लिया गया उन्हें उपाध्यक्ष (Vice-Chairperson) चुना गया।
इस दौरान कुलदीप सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति तथा गांव के लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में विद्यालय में होने वाले विकास कार्यों को लेकर स्कूल प्रबंध समिति के साथ-साथ प्रधानाचार्य तथा समस्त अध्यापकों का सहयोग लेंगे तथा विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर भी ध्यान रखेंगे।
इसके अलावा 10 सदस्य चुने गए।
1. धनी राम 2. तापेन्दर सिंह 3. गुमती देवी
4. सरला देवी 5. भवनेशवरी देवी 6. चंदरेश कुमारी 7. लोतमा देवी 8. दीपा देवी 9. टूपार चन्द 10.रुमा देवी
सभी निर्वाचित सदस्यों, नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रधानाचार्य के द्वारा शपथ दिलाई गई कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय समुदाय सहभागिता को सुदृढ़ बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन देगें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
