हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा घोषित म्यूजिक टीचर (संगीत शिक्षक) के परीक्षा परिणाम में सराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोआ निवासी रोशन लाल ने सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

‘AAS 24news’ परिवार की ओर से रोशन लाल को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
AAS 24news के संस्थापक और सीएमडी लीलाधर चौहान ने रोशन लाल की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आपकी इस शानदार सफलता पर आपके पूरे परिवार, समाज और मित्रों को गर्व है। सुर, ताल और लय पर आपकी पकड़ हमेशा से कमाल की रही है। आपकी यह सफलता वर्षों की अनथक मेहनत, रियाज़ और संगीत के प्रति सच्चे समर्पण का परिणाम है।”

लीलाधर चौहान ने रोशन लाल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए आगे कहा कि एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ वे बेहद सौम्य, मिलनसार और ज़मीन से जुड़े इंसान हैं। उनका यही सरल स्वभाव उन्हें हर दिल का अज़ीज़ बनाता है।
रोशन लाल के चयन से सरोआ गाँव और सराज क्षेत्र के युवाओं में भी एक नया उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की है कि बतौर संगीत शिक्षक वे आने वाली पीढ़ी को संगीत की बारीकियों से रूबरू कराएंगे और कला के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएंगे।
