वरिष्ठ नेत्री और अनुभवी जन प्रतिनिधि शांता जनदेव को जिला शिमला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन से चौपाल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

शांता जनदेव का लंबा और निष्ठावान राजनीतिक व सामाजिक सफर रहा है। वे पूर्व में ग्राम पंचायत देवत की प्रधान के रूप में ग्रामीण विकास को नई दिशा दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (चौपाल) के पद पर रहते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृषि क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देते हुए वे कृषक सलाहकार समिति (चौपाल) की एफसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक संभाल चुकी हैं।

उनकी इस नई नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शांता जनदेव के प्रशासनिक व संगठनात्मक अनुभव से जिला शिमला में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर शांता जनदेव ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने और जनता के मुद्दों को पूरी निष्ठा के साथ उठाने का काम करेंगी।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *