सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटकीधार के प्राथमिक विद्यालय कुलथनी परिसर में शिक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जंजैहली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी बॉबी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारी (अध्यापक डोला राम) के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर बीएनएस की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी पर हमला या बल प्रयोग), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कुलथनी स्कूल कैंपस पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पीड़ित शिक्षक डोला राम का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में ला रही है।

पचायत में नशेड़ियों के बढ़ते हौसले, 3 महीने पहले दिव्यांग बच्चों से भी हुई थी मारपीट

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भाटकीधार पंचायत क्षेत्र में कुछ नशेड़ी और असामाजिक तत्वों के कारण सामाजिक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। करीब तीन महीने पहले भी इसी पंचायत में दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिससे लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब स्कूल कैंपस में शिक्षक पर हमला बोल दिया गया।

शिक्षण संस्थानों में इस तरह की गुंडागर्दी से शिक्षकों और अभिभावकों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे उपद्रवियों पर शिकंजा कसा जाए और इलाके में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।

 

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *