AAS 24news सिराज 29 मई
लीलाधर चौहान

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सिराज की बैठक मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में थुनाग में हुई संपन्न जिसमें पार्टी के मजबूत पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा सिराज मोर्चा के पैनल में खुशी की लहर दिखाई दी जहां समस्त पदाधिकारियों ने 2022 चुनावी माहौल को देखते हुए कमर कस ली है और कहा है कि इस बार सिराज से जयराम ठाकुर को भारी मतों से जिताएंगे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनकर पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सीताराम, सिराज मोर्चा उपाध्यक्ष राम सिंह ,महामंत्री चेतराम चौहान, , सलाहकार प्रमुख सिराज वीर सिंह चौहान, स्थानीय पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह , उप प्रधान खेम सिंह, प्रमुख सलाहकार सिराज मदनलाल, पंचायत समिति सदस्य बगडाथाच संतोष कुमार, पूर्व प्रधान शिलहीबागी खुबे राम, मंडल सचिव इंद्र सिंह, सोशल मीडिया संयोजक सिराज मंडल वेदी राम, सदस्य कमल देव चौहान, कुशाल सिंह, बूथ अध्यक्ष थुनाग हेतराम ,प्रीतम, पूर्णचंद ,खेमू राम सहित सिराज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए दर्जनों पदाधिकारियों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *