पंडोह के विकास को लगे पंख…
मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम के प्रति जताया विशेष आभार:- बालक राम
विकासखंड और उप तहसील का है इंतजार… भाटिया
AAS 24newsपडोह,13 जून
बालक राम.
जब से प्रदेश में ठाकुर जय राम जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से समुचे हिमाचल प्रदेश में विकास की बहार सी आई है। पंडोह में भी 37 वर्षों के बाद विकास की गंगा बहाने लगी है। सबसे पहले पंडोह पीएचसी का बहुत कम समय में अपग्रेड होकर के सीएचसी बनाना और पडोह जैसे क्षेत्र में बिन मांगे इंडस्ट्रियल एरिया का उदय होना निश्चित रूप से विकास के नए आयाम है। यह बात पडोह क्षेत्र के समाजसेवी एवं पंचायती राज प्रशिक्षक बी आर भाटिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दरियादिली देखिए बिन मांगे ही 35 वर्षों से चली आ रही पडोह पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दे दिया । विकास की गति यहीं थमी नहीं 37 वर्षों से पंडोह में कॉलेज की मांग को हाल ही में मुख्यमंत्री ने पंडोह के साथ सियोल में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा के साथ पूरा किया है। बेशक कॉलेज दरंग विधानसभा क्षेत्र में है लेकिन पंडोंह के बिल्कुल नजदीक है। जिससे 4 विधानसभा क्षेत्र के हजारों बच्चों को विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा उनके घर द्वार उपलब्ध हो सकेगी। इस मांग से पडोह के लोग गदगद हैं। मगर एक टीस जरूर है यदि यह कॉलेज नेशनल हाईवे पडोह-सयोग के बीच कहीं भी स्थापित होता तो सोने पर सुहागा होता। पडोह क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इन मांगों को पूरा करने के लिए भाटिया ने प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम जी के प्रति आभार और विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा यदि जयराम मुख्यमंत्री ना होते तो शायद पंडोह क्षेत्र आज भी पिछड़ा ही रहता। वहीं भाटिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम जी से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि पंडोह चार विधानसभाओं की संगम स्थली है। इसके विकास को पंख तभी लग पाएंगे जब विकास खंड कार्यालय और उप तहसील का दर्जा पडोह को मिलेगा। जो अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे निश्चित रूप से चार विधानसभाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए पंडोह की इन मांगों को जरूर पुरा करेंगे।

