सराज /थुनाग 2 फरवरी (ललित कुमार)
सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बगस्याड के साथ लगते चैडानाला में बुधवार सुबह 11:30 बजे के करीब एक कार गिर जाने से उसमें सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11:00 बजे के करीब कार नंबर एचपी 87 1259 थुनाग से बगस्याड की तरफ जा रही थी वही बगस्याड के साथ लगते चैडानाला के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए।
जिसमें राकेश कुमार पुत्र परम देव और गोशाल सिंह पुत्र परम देव गांव कचुट डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग चेतना कुमारी पुत्री घनश्याम सिंह गांव थाच डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में पहचान हुई है।
सिंह स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सिविल अस्पताल बगस्याड पंहुचा जहां से चेतना और राकेश को लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर किया है।
प्रशासन की ओर से एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है।

