विलय को लेकर नहीं बनी सहमति कर्मचारी की हड़ताल जारी।
कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल रहेगी जारी।
AAS 24news थुनाग
ललित कुमार
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के कर्मचारियों की हडताल 12 वे दिन भी जारी रही कर्मचारियों ने 24 जून तक हिमाचल सरकार को समय दिया था कि जिला परिषद के अधीन कर्मचारी व अधिकारियों सरकार में विलय किया जाए लेकिन सरकार ने अभी तक इन कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी है जिसको लेकर कर्मचारी व अधिकारी संघ कलम छोड़ो आंदोलन मैं जहां कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष जो मांग कर रहे हैं उसकी सहमति अभी तक फिलहाल नहीं बन पाई है जिसके चलते यह आंदोलन 11 दिन में प्रवेश कर चुका है वहीं मंगलवार को शिमला में इन मांगों को लेकर एक बैठक भी हुई लेकिन बैठक बेनतीजा रही।
वही हिमाचल प्रदेश जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ के कर्मचारी के हड़ताल चले जाने से पंचायत में लोगों के कार्य ठप हो गए हैं जहां लोगों को पिछले 12 दिनों से परिवार नकल, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, तथा अन्य कार्य को लेकर आम लोगों की समस्या बढ़ रही है वहीं पंचायत में पंचायत सचिव ना मिलने से लोगों को इन प्रमाणपत्रों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जहां लोगों को आपातकालीन स्थिति में इन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है लेकिन हड़ताल होने की वजह से लोगों को यह प्रमाण पत्र ना मिले से खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण पंचायत के सभी कार्यो व लोगो के निजी कार्य जो पंचायत से सम्बन्धित है को करने में पंचायत प्रतिनिधियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों की हडताल की वजह से पंचायत में चल रहे विकासात्मक कार्य पूरी तरह से बंद पड़े है जिस कारण आम जनमानस को असुविधा हो रही है ।

वहीं जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ सराज के अध्यक्ष वीर सिंह चौहान, सचिव संतोष ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर इत्यादि ने बताया कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन हुई जारी रहेगा।
