स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनाह लंबाथाच और थुनाग में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्लास्टिक संयंत्र सह-पृथक्करण शेड स्थापित किए गए हैं। इन शेडों का विधिवत शुभारंभ एसडीएम थुनाग संजीत कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस पूरी व्यवस्था का संचालन स्वच्छ भारत मिशन (सराज-जंजेहली) के कलेक्टर एस. कश्यप की देखरेख में संपन्न हुआ।

कचरा निस्तारण और जन-जागरूकता पर जोर

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक और उचित प्रबंधन करना है। इन शेडों में मुख्य रूप से:

प्लास्टिक की थैलियां व पन्नियां, प्लास्टिक की बोतलें , प्लास्टिक से संबंधित अन्य सूखा कचरा एकत्र किया जाएगा, ताकि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण और निस्तारण किया जा सके।

एसडीएम संजीत कुमार शर्मा ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे कूड़ा खुले में न फेंकें और प्लास्टिक कचरे को सीधे इन निर्धारित शेडों में ही डालें। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता आम जनता की सक्रिय भागीदारी पर ही निर्भर करती है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस उद्घाटन अवसर पर थुनाग पंचायत प्रधान ओमा देवी, उपप्रधान खेम सिंह, सुनाह लंबाथाच पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, उपप्रधान रूप लाल, व्यापार मंडल थुनाग के प्रधान पुष्पराज ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य ज्ञान वर्मा तथा पंचायत सचिव चमन सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और व्यापार मंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *