मंडी, 11 जनवरी (लीलाधर चौहान)

       कोरोना वायरस महामारी की वर्तमान स्थिति को मद्देनजर और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक समारोहों के लिए लगाए गए नवीनतम दिशानिर्देशों और प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा जिला बिलासपुर में 16 जनवरी, 2022 को
प्रस्तावित रैली और इसके कार्यक्रम को अगले निर्देश तक स्थगित किया जाता है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक हीरामणि भारद्वाज ने मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि सरकार द्वारा लगाई गई बंदिशों के चलते एवं दिशा निर्देशानुसार आउट डोर में लोगों को इकट्ठा होने की  अधिकतम सीमा  300 तय की गई है l  उन्होंने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा, बिलासपुर इकाई द्वारा मांगी गई अनुमति सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदान नहीं की गई है। तथापि, सभी संबंधितों से उन्होंने आग्रह  किया  है कि  वे अपने अपने क्षेत्र में समुदायों के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए लामबंद करने के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा की गतिविधियां   जारी रखें।     

                 

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *