AAS 24newsसराज ,13 जनवरी
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के चलते पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा एक बार फिर से बहुत सी बंदिशें लगाई गई है। उप मण्डलाधिकारी नागरिक थुनाग, पारस अग्रवाल ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा लगाई गई बंदिशों के तहत अब सभी सामाजिक, धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई गई हैं जिनमें शैक्षणिक, खेल कूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक व राजनैतिक कार्यक्रमों में अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इनडोर में अधिकतम 100 लोगों व आउटडोर में 300 लोगों की अनुमति होगी जिनमें कोविड बचाव सम्बन्धी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना आवश्यक होगा। इन आयोजनों से पूर्व उप मण्डल प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके अलावा मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर लंगर व सामूहिक धाम पर भी पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि उप मण्डल में ” नो मास्क नो सर्विस”कम्पेन शुरु किया जाएगा जिसमें विभिन्न व्यापार मण्डलों के साथ मिलकर बगस्याड बाजार में उप मण्डलाधिकारी स्वयं जाएंगे, थुनाग बाजार में तहसीलदार थुनाग व जंजैहली बाजार में बीडीओ सराज जागरुक करेंगे। इन नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित करने हेतू शीघ्र हीे उप मण्डलीय फ्लाईंग स्कवायड टीम का भी गठन किया जा रहा है।
उन्होंने उप मण्डल के समस्त नागरिकों से कोविड बचाव हेतू सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।