सराज/ थुनाग ,2 फरवरी (ललित कुमार)

उपमंडल थुनाग के अंतर्गत उप तहसील बागाचनोगी के साथ लगते छोआधार आज सुबह करीब 8:30 बजे एक मारुति कार गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पत्रकार की मौत हो गई है बुधवार सुबह को हेमराज अपनी गाड़ी लेकर बागाचनोगी की तरफ आ रहा था लेकिन छोआधार के पास कार स्कीट होने की वजह से गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छोआधार नामक स्थान पर अचानक मारुति कार न0 एचपी 87 ए 0211 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिसमें गाड़ी चालक हेमराज पुत्र मंगलू राम गांब छोआधार तहसील बागाचनोगी की मृत्यु हो गई है वहीं हेमराज पेशे से एक पत्रकार था।
बहीं जंजैहली पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामला दर्ज कर लिया गया है इस घटना से सराज के समस्त पत्रकारों ने हेमराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *