जिला शिमला के खंड चौपाल की ग्राम पंचायत देवत में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर विमला देवी, आशा वर्कर सत्या रांटा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना जनदेव ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि शिशु के समुचित विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माताओं को जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने और पहले छह महीने तक केवल मां का दूध देने की सलाह दी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवत की प्रधान रेखा अजटा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं और उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता चौहान, कमलेश जनदेव, नीशा ताल्टा, रक्षा शर्मा तथा कुमारी रूची सहित अन्य महिलाएं और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *