वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर मंडी में आयोजित समारोहों में शामिल हुए कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला कुल्लू कांग्रेस प्रभारी दीपक शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर मंडी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर नगर स्थित ‘लव-कुश धर्मसभा कमेटी’ तथा ‘दिल्लू राम कंपनी’ के समीप आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोहों में भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित किए और लोगों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

अंबेडकर नगर पहुंचने पर लव-कुश धर्मसभा कमेटी के प्रधान दीपक वैद्य, चेयरमैन अनिल कुमार सहित सिद्धार्थ, मयंक, शिवम, रवि और कार्तिक ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में हरीश सिप्पी, पूर्व पार्षद यशकांत कश्यप, वीरेंद्र कुमार और सोनू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि ज्ञान, तपस्या, समानता और मानवीय मूल्यों के शाश्वत प्रतीक हैं। उनकी जीवन यात्रा यह संदेश देती है कि मनुष्य अपने दृढ़ संकल्प और सत्कर्मों से स्वयं के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि महानता जन्म से नहीं, बल्कि कर्मों से तय होती है। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को केवल आयोजनों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक व्यवहार और सामाजिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसके उपरांत दीपक शर्मा ने दिल्लू राम कंपनी के समीप आयोजित वाल्मीकि सभा के कार्यक्रम में शिरकत की, जहां अंकुश घोष और दीपक मट्टू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

  • सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर वर्ग को सम्मान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से भेदभाव भुलाकर आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *