AAS 24news राजस्थान
बुधवार को प्रात: 6बजे पर्यावरण टीम के प्रकृति सेवकों ने रामसागर स्थित डाक बाबा में पौधरोपण किया । सरोवर के इर्द गिर्द खाली स्थानों पर अमरूद , अनार , पीपल और भी अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए । टीम के छोटे भाई 11वीं का छात्र प्रियांशु ने इस अभियान का नेतृत्व किया । इस अवसर पर वहां नियमित रूप से टहलने वाले आम लोगों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया और सुरक्षा की व्यवथा भी की । प्रकृति सेवक संघ के संरक्षक अमन कुमार ने बताया कि ‘यह प्रकृति-कार्य हमारे सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा है ‘ । वहीं संस्थापक राजा कुमार दर्पण ने कहा ‘प्रकृति ईश्वर का ही एक रूप है’ । मौके पर रौशन गुप्ता , प्रियांशु कुमार , छोटू भाई , राजा कुमार आदि मौजूद रहे ।

