AAS 24news सिराज

लीलाधर चौहान

राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय सिराज ने पर्यावरण दिवस मनाया जिसमें वन अधिकारी भी उपस्थित रहे

इस दिवस के उपलक्ष पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, इस रैली को सुबह 12: 00 बजे राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय सराज से बगस्याड बस स्टैंड तक निकाला गया।

इसमें फार्मेसी महाविद्यालय सराज के डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया और बच्चों ने भाषण और पोस्टर के द्वारा बगस्याड के लोगों को पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरूक किया। इस दिवस के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक इकाई के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता और भाषणा प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गयी। इस दौरान वन अधिकारी रेंजर कमल तथा महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर तारापति राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर बलबीर सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति मॉडगील और असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि गौतम तथा कॉलेज के अन्य अधिकारी भी इस उपलक्ष्य पर उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया।

असिस्टेंट प्रोफेसर तारापति राणा और असिस्टेंट प्रोफेसर बलबीर सिंह ने छात्रों को पर्यावरण दिवस पर जागरुक किया, तथा कॉलेज कैम्पस के आस-पास और बगस्याड की स्वर्णिम वाटिका में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें पूरी इकाई द्वारा 50 से अधिक वृक्ष लगाए गये और इस तरह पर्यावरण को बचाने में अपना गिलहरी योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *