मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवन्त सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर शिमला के रिज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धाजंलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार एक महान और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उनका सम्पूर्ण जीवन हिमाचल प्रदेश के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, रणजीत सिंह राणा व विवेक शर्मा, प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवन्त छाजटा, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *